इश्क़ तुमसे जो मांगे दे देना
अगर इश्क़ करना चाहते हो तो
इश्क़ पकाने में लगती है मेहनत
पसीना कर देता है तुम्हें तरबतर
जलते रहना इश्क करने की शर्त होती है
तो जलते रहना अगर इश्क़ करना चाहते हो तो
जुनून की हद को पार करके इश्क़ करना
बार-बार मर जाना होता है इश्क़ करना
तो मरते रहना इश्क़ करना चाहते हो तो
इश्क़ में तुम तुम नहीं रह जाते
इश्क़ में बस बचता है खुदा
तुम खुदा हो जाना
तुम इश्क़ हो जाना
कतरा-कतरा खून का इश्क़ में तब्दील कर देना
अगर इश्क़ करना चाहते हो तो
लड़ जाना, मर जाना खुद को खत्म करने के लिए
अगर इश्क़ करना चाहते हो तो
फिर जब आखरी सांस भी उड़ जाएगी कहीं हवा में
और सदियों से जलती चिता जब ठंडी हो जाएगी
उस राख में महकोगे तुम
तुम खुदा बन जाओगे, तुम इश्क़ बन जाओगे
फिर वो राख बड़े गुमान से हवा के हर कतरे में उड़ेगी और कहेगी
इश्क़ किया था मैंने
हाँ इश्क़ किया था मैंने ।
-रेणु कुंडु
RENU KUNDU
Comments
Post a Comment